सहसवान: मुजरिया चौराहे पर सहसवान रोड नई बस्ती के लोग कीचड़ से निकलने को मजबूर, हाथ खड़े कर जताया विरोध
सहसवान ब्लॉक क्षेत्र के मुजरिया चौराहे की नई बस्ती में पानी भर जाने से मोहल्ले की महिलाओं बच्चों सहित लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। मोहल्ले वालों का कहना है कि सड़क किनारे बना सरकारी नाला पड़ोसी ने पाट दिया है जिससे बरसात का पानी गली और प्लॉट में भर रहा है। कई बार खंड विकास अधिकारी और समाधान दिवस में शिकायत देने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है।