बसना: जगदीशपुर रोड ओवर ब्रिज के नीचे 5 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी को बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार
जगदीशपुर रोड ओवर ब्रिज के नीचे 5 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी को ,बसना पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध 20 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । लवन निवासी आरोपी आदेश कुमार रजक एवं रोशन यादव एक मोटरसाइकिल में उड़ीसा से गांजा लेकर अपने गांव की ओर जा रहे थे , मुखबिर की सूचना पर बसना पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है ।