बसना: 50 लीटर देश महुआ शराब के साथ अरेकेल के एक व्यक्ति को बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार
50 लीटर देसी महुआ शराब के साथ अरे केल के एक व्यक्ति को बसना पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए ,उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट 34(2) की कार्रवाई की गई है । आरोपी समीर खान निवासी अरेकेल के द्वारा अपने घर में शराब रखकर बेचने का कार्य कर रहा था , वही मुखबिर की सूचना पर बसना पुलिस की टीम ने आरोपी के घर में दबीश देकर 50 लीटर देसी महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।