बसना: कौड़िया में शराबी पिता के खिलाफ पुत्र की हत्या का अपराध दर्ज , पिथौरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कौड़िया में शराबी पिता के खिलाफ पुत्र की हत्या के अपराध में पिथौरा पुलिस ने आरोपी पिता को, गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की है । पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया में शराब के नशे में धुत्त आरोपी उदय राम ठाकुर के द्वारा फेके गए पत्थर से डेढ़ वार्षिक पुत्र रुद्राक्ष को गंभीर चोट आने के बाद मौत हो गई , पिथौरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है ।