पनागर: पनागर में बीड़ी मांगने पर खूनी संघर्ष, युवक के पेट में घोंपा चाकू
पनागर में बीड़ी मांगने जैसी मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। जहा सिद्ध बाबा हैंडपंप के पास पनागर रोड पर विकास सोनी पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही डायल 112 और चीता मोबाइल की टीम मौके पर पहुंची और घायल विकास को गंभीर हालत में इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रिफर किया