जमुई: कलाली पुल के रेलिंग से टकराई अनियंत्रित बालू लदा ट्रक, टल गया बड़ा हादसा, बाल-बाल बचा चालक
Jamui, Jamui | Apr 5, 2026 रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बालू लदा ट्रक जमुई, कोल्हुआ और गिद्धौऱ मार्ग पर अवस्थित कलाली पुल की रेलिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही की ट्रक का कुछ भाग नदी की ओर बढ़ कर रुक गया अन्यथा बड़ी हादसा हो सकती थी। इस दुर्घटना में चालक बाल- बाल बच गया और रेलिंग भी बुरी तरह क्षातिग्रस्त हो गई।