मिर्ज़ापुर: जिगना रेलवे स्टेशन से 500 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
बताते चले की मृतक की पहचान भवरूपुर अजगना गांव निवासी 22 वर्षीय लवकुश बिंद पुत्र श्यामसुंदर जो कि रविवार की शाम से ही घर से निकला था। सोमवार की सुबह लगभग 6:00 बजे। रेलवे लाइन के पास सिर कटा युवक का शव ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। परिवार वाले सूचना पर पहुंचे तो पहचान किया और बताया कि मेरा बेटा कल से ही घर से निकला है। मां ने पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी है।