मिर्ज़ापुर: आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में चिल्ह पुलिस ने सोमवार की दोपहर 3:00 बजे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नामजदा अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव ने टीम के साथ पुरानाबाड़ा चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त राघव सिंह यादव उर्फ राघवेंद्र पुत्र रमेश यादव तिलठी गांव का रहने वाला है।