मिर्ज़ापुर: राजगढ़ में छात्रा के अपहरण का मामला निकला झूठा, एएसपी ऑपरेशन का आया बयान
राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा का अपहरण करने का मामला जांच में झूठा पाया गया। एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि 112 नंबर पुलिस को फोन पर सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद मामला झूठा निकला। छात्रा अपने साथी के साथ खुद टेंपो से गई थी और ऐसा कहने के लिए कहा था कि उसका अपहरण हो गया है। पुलिस आगे की कारवाई में जुटी है।