मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के राम गया घाट पर बंसी वाले कटिया में फंसने से मछली मारने गए युवक की डूबने से हुई मौत
विंध्याचल थाना क्षेत्र के राम गया घाट पर मछली मारने गए युवक की बंसी वाले कटिया में फस जाने से गंगा में डूब कर मौत हो गई। सोमवार की सुबह 11:00 बजे बाबू लाल निषाद 45 वर्ष मछली मारने के लिए घर से निकला था। काफी देर बाद जब घर नहीं लौटा तो मृतक का भांजा और परिवार के अन्य सदस्य गंगा घाट पहुंचे। जहां घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।