मिर्ज़ापुर: महिला ने बताया थानाध्यक्ष ने कहा, 'पत्रकार मेरे पीछे पड़े हैं, इनका एनकाउंटर कर दूं', कछवा का मामला, वीडियो हुआ वायरल
कछवा थाने पर मारपीट की शिकायत करने पहुंची महिला से थानाध्यक्ष ने कहा पत्रकार मेरे पीछे पड़े हैं मन करता है इनका एनकाउंटर कर दूं। महिला का यह बयान देते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने बताया कि दो दिनों से थाने का चक्कर काट रही थी, लेकिन न्याय नहीं मिल रहा था। एसपी कार्यालय पहुंचने के बाद थानाध्यक्ष नाराज हो गए थे।