मध्य प्रदेश के मलकापुर के पास सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 22646 अहिल्या नगरी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक मुंडी रखकर सोया हुआ था, जिसे ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना रात करीब 9 बजे खंबा नंबर 858/18-20 के पास हुई।