टिहरी: टिहरी पुलिस की मदद से कांवड़ मेले में खोए दो नाबालिग मिले परिजनों से
कांवड़ मेला-2026 में टिहरी पुलिस ने दो नाबालिग बच्चों को उनके परिवार से मिलवा दिया। मेरठ के 16 और 14 साल के बच्चे नीलकंठ महादेव मंदिर से लौटते समय बिछड़ गए थे, जिन्हें पुलिस ने खोया-पाया केंद्र से सुरक्षित परिजनों को सौंपा। पुलिस ने श्रद्धालुओं से बच्चों का ध्यान रखने की अपील की है।