हज़ारीबाग: फुसरी-करीमगंज में कोयला चोरों ने गश्ती दल पर हमला कर होमगार्ड जवानों को पीटा, एसएसजी सहित पांच घायल
हजारीबाग में कोयला चोरों ने सीसीएल चरही सुरक्षा गश्ती दल पर हमला कर होमगार्ड जवानों को लाठी-डंडे से पीटा। इस घटना में किसी पुलिस का हाथ टूटा तो किसी को शरीर में लगी गंभीर चोट लगी है। घटना चरही थाना क्षेत्र के फु सरी-करीमगंज में आज लगभग 6 बजे घटी है। घटना की सूचना सीसीएल हजारीबाग एरिया इंस्पेक्टर को मिलते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई की।