हज़ारीबाग: सिलवार गांव के फरार वारंटी के घर के बाहर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलवार गांव के फरार वारंटी संजय प्रजापति (पिता सुखदेव प्रजापति) के घर शनिवार को चतरा की पत्थलगड्डा पुलिस ने इश्तेहार चिकाया है.वही चतरा के पत्थलगड्डा थाना के एसआई अरविंद कुमार रविदास ने बताया कि वारंटी को 30 दिनों के अंदर न्यायालय मे आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो वारंटी के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी।