हज़ारीबाग: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरिया फ़ोरलाइन पर कंटेनर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरिया फोरलेन पर एक व्यक्ति को कंटेनर ने अपने चपेट में ले लिया इसके बाद व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । घटना रविवार की है तत्काल लोगों के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पोस्टमार्टम हेतु लाया गया |