कालका: नगर परिषद कालका के वॉर्ड-5 में टिपरा से भाजपा नेता अपने साथियों संग जेजेपी में हुए शामिल, प्रदेश प्रवक्ता ने दी जानकारी
कालका विधानसभा में नगर परिषद कालका के वॉर्ड नंबर-5 टिपरा से वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामलाल ठाकुर साथियों के साथ भाजपा छोड़ आज जेजेपी में शामिल हो गये। प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा ने उनका पार्टी में स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली से प्रभावित होकर ठाकुर जेजेपी पार्टी में शामिल हुए हैं।