कालका: पिंजौर गार्डन के नजदीक से व्यक्ति का फोन लेकर फरार हुआ अज्ञात युवक, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता राजू बगरिया ने बताया हैं कि मैं अपने फोन पर आया फोन सुन रहा था की तभी एक अज्ञात युवक मेरा फोन छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच शुरू कर दी है।