कालका: हरियाणा सरकार के बजट ने जनता की उम्मीदों को तोड़ा- विधायक प्रदीप चौधरी
कांग्रेस पार्टी के कालका विधानसभा से विधायक प्रदीप चौधरी ने कालका के निजी होटल में शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2024-25 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार के बजट से बिजली उपभोक्ताओं, छात्र-छात्राओं और गांवों के विकास के लिए कोई ठोस और मजबूत नीति नजर नहीं आई। किसानों का पूरा कर्ज माफ होना चाहिए था और बिजली के बकाया बिल भी सरकार को माफ करने चाहिए था।