कालका: बजट से किसानों को मिली बड़ी राहत, हरयोली गांव में बोले भाजपा के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सोनू हरयोली
भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के पंचकूला जिला प्रधान स्वर्ण सिंह सोनू ने हरयोली में आज कहा की बीजेपी सरकार ने पांच लाख से ज्यादा किसानों के कर्ज की ब्याज और पेनल्टी माफी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जो किसान 30 सितंबर 2023 तक का कर्ज 31 मई 2024 तक जमा कराते हैं उनका ब्याज और पैनेल्टी माफ होगा। मुख्यमंत्री ने किसान के दर्द को समझा। यह अच्छी बात है।