कालका: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कालका में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन
राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या प्रोमिला मलिक के तत्वाधान में वाणिज्य विभाग द्वारा दो दिवस राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। जिसका आज समापन हुआ। श्रीमती अरुणा आसफ अली राजकीय महाविद्यालय कालका और भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद एन डब्ल्यू आरसी पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सहयोग से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।