कटकमदाग: दाखिल खारिज नहीं होने से नाराज युवक तीन सौ फीट टावर पर चढ़ा, घंटों मान मनौव्वल के बाद उतरा प्रखंड प्रशासन के छुटे पसीने
कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग में जमीन के (दाखिल-खारिज) का मामला लंबित रहने से नाराज विकास कुमार राणा शुक्रवार को दस बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसका आरोप है कि पांच एकड़ जमीन के मामले में महीनों से कार्रवाई नहीं हो रही है और उसकी जमीन दूसरे के नाम कर दी गई है।