ताखा: ताखा क्षेत्र के ग्राम नगरिया भगी मौजा सौथना में बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी
Takha, Etawah | Aug 6, 2026 ताखा क्षेत्र के ग्राम नगरिया भगी मौजा सौथना में बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। आपको बताते चले नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों और कई घरों तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण और सफाई की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।