हमीरपुर: सुमेरपुर में ईदुल फितर पर पौधा रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पर्यावरण संरक्षण समिति सुमेरपुर कस्बे को हरा भरा बनाने के लिए मौजूदा समय में गायत्री तपोभूमि में पौधा लगाने का कार्य संचालित कर रही है। इसी के तहत गुरुवार को ईदुल फितर के मौके पर मौदहा से आये भाजपा नेता उमा दीक्षित, साधना सिंह, मीना सिंह, प्रवीण दीक्षित, साक्षी सिंह व श्रृष्टि सिंह ने मिलकर सीता अशोक का पौधारोपित कर उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया।