चास: जारंगडीह में कोयला लदा हाइवा वाहन पलटा, अफरातफरी मची
Chas, Bokaro | Apr 8, 2026 बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह मुख्य सड़क पर कोयला लदा 10 चक्का हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना बुधवार अहले सुबह साढ़े 7 बजे की बताया जा रहा है। सबसे अच्छी बात यह रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।हाईवा वाहन खासमहल से कोयला लाद कर जारंगडीह साइडिंग पीएफ 1 गिराने जा रही थी।