डुमरा: सीतामढ़ी में चोरी कांड का खुलासा, मलिक ही निकला चोर, सदर डीएसपी ने जांच में खोले सारे राज
सीतामढ़ी जिले के राजोपट्टी मस्जिद के सामने स्थित वाशिंग मशीन व सीसीटीवी रिपेयरिंग दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर भंडाफोड़ कर दिया है। हैरान करने वाली बात यह रही कि इस चोरी का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि दुकान का मालिक मोहम्मद शहजाद खुद था उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।