जनपद संभल के पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने धनतेरस, दीपावली एवं अन्य आगामी त्योहारों को लेकर जनपदवासियों को महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही। पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।