Public App Logo
Profile Picture

R20 News Sambhal

@r20news9997
641Followers
2Following
मेला गणेश चौथ-2026 के 66वें वार्षिक आयोजन में महाप्रभु गणेश के श्रृंगार कार्य का शुभारंभ

चन्दौसी। आज मेला गणेश चौथ-2026 के 66वें वार्षिक आयोजन के अंतर्गत निकलने वाली भव्य रथयात्रा के मुख्य आकर्षण महाप्रभु गणेश जी के दिव्य श्रृंगार कार्य का शुभारंभ विधिवत रूप से भोग लगाकर शुरू किया।
यह शुभारंभ श्री गणेश मेला परिषद, चन्दौसी के सभी पदाधिकारियों एवं झांकी कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में रथयात्रा संचालक ललित किशोर गुप्ता के मार्गदर्शन तथा झांकी निर्देशक अजय आर्य के नेतृत्व में 28 सदस्यीय टोली द्वारा किया गया।
इस वर्ष महाप्रभु गणेश जी के श्रृंगार का विशेष थीम “मोरपंखी” निर्धारित किया गया है। इस श्रृंगार से संबंधित सामग्री को दिल्ली एवं कोलकाता के कारीगरों से विशेष आर्डर पर तैयार करवा कर मंगवाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसी थीम के अनुरूप इस वर्ष गणेश ग्रुप का नाम “महाप्रभु मयूर गणेश” रखा गया है।
श्रृंगार कार्य पूर्ण होने के उपरांत महाप्रभु गणेश जी अपने दिव्य एवं भव्य स्वरूप में रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुजनों को दर्शन देंगे, जिससे सम्पूर्ण नगर में भक्तिमय वातावरण का संचार होगा।

मेला प्रबंधक मनोज गुप्ता मीनू ने बताया कि इस वर्ष गणेश चौथ महोत्सव को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर विशेष तैयारियां की गई हैं। “मोरपंखी” थीम पर आधारित महाप्रभु गणेश का दिव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत एवं अविस्मरणीय अनुभव लेकर आएगा।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे रथयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस पावन अवसर का पुण्य लाभ अर्जित करें तथा आयोजन की गरिमा को और अधिक बढ़ाएं।

मेला मीडिया प्रभारी एड. शुभम अग्रवाल ने कहा कि मेला गणेश चौथ केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि चन्दौसी की आस्था, परंपरा, सामाजिक सौहार्द एवं एकता का जीवंत उदाहरण है। “मोरपंखी” थीम पर आधारित इस वर्ष का श्रृंगार एवं रथयात्रा श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करने के साथ-साथ नगर की सांस्कृतिक गरिमा को भी नई पहचान देगा।
उन्होंने कहा कि यह भव्य आयोजन निश्चित रूप से नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

इस दौरान गणेश ग्रुप से मोहन लाल रस्तोगी, सुशील अग्रवाल, राजीव कृष्णा, ज्ञानेंद्र वार्ष्णेय, आशुतोष वार्ष्णेय, नवीन वार्ष्णेय, पवन अग्रवाल, राजीव कश्यप, विनीत डॉलर, विक्की चौधरी, अंकुर अपोलो, मयंक रस्तोगी, आयुष शंखधार, शुभम अग्रवाल, सोनू प्रजापति, प्रमिल भारद्वाज, जितेंद्र वार्ष्णेय, अरविन्द अग्रवाल, मुदित गर्ग, यश अग्रवाल, मित्रक्ष वार्ष्णेय, देवांशु गुप्ता, तुषार वार्ष्णेय, हार्दिक गुप्ता, मोहन अग्रवाल आदि गणेशभक्त उपस्थित रहे।
संभल क्षेत्र में मुरादाबाद–चंदौसी और चंदौसी–बरेली रेल लाइन दोहरीकरण परियोजनाओं के सर्वेक्षण को स्वीकृति।

<nis:link nis:type=tag nis:id=indianrailways nis:value=IndianRailways nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रेलइंफ़्रा nis:value=रेलइंफ़्रा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandausi nis:value=Chandausi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sambhalrail nis:value=sambhalrail nis:enabled=true nis:link/>
Sambhal के जिलाधिकारी ने एनएचएआई ने ठेकेदार एवं सुपरविजन कंसल्टेंट को जारी किए कारण बताओ नोटिस, सड़क धंसाव प्रकरण में जवाब तलब।

जनपद सम्भल में ग्राम लहरावन के निकट एनएच-509 पर सड़क धंसने से 02 अगस्त 2026 को हुई दुःखद सड़क दुर्घटना के मामले में जिलाधिकारी ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
संभल में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन अवैध क्लीनिक सील

 संभल।
संभल जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई क्लीनिकों पर शिकंजा कस दिया है। असमोली थाना क्षेत्र में एक युवक की उपचार के दौरान हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जिलेभर में अवैध क्लीनिकों की जांच शुरू कर दी।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने असमोली क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। जांच के दौरान असमोली स्थित एक बंगाली क्लीनिक बिना वैध मानकों एवं आवश्यक दस्तावेजों के संचालित पाया गया, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया गया।इसके बाद टीम ने हीरापुर और शाहपुर चमारान गांव में भी निरीक्षण किया। यहां भी अवैध रूप से संचालित क्लीनिक स्वास्थ्य विभाग के निशाने पर आए। जांच में अनियमितताएं मिलने पर दोनों क्लीनिकों को भी सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आवश्यक अभिलेखों की जांच की और संबंधित संचालकों को नियमानुसार कार्रवाई की जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बिना पंजीकरण, मानक सुविधाओं और योग्य चिकित्सकों के संचालित होने वाले क्लीनिक आम लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकते हैं। विभाग ऐसे सभी अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।असमोली क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। कई स्थानों पर संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम अन्य संदिग्ध क्लीनिकों की भी जांच कर रही है।स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि इलाज कराने से पहले संबंधित अस्पताल या क्लीनिक का पंजीकरण और चिकित्सक की वैधता अवश्य जांच लें। यदि कहीं अवैध रूप से क्लीनिक संचालित होने की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल एवं चंदौसी एसडीएम आशुतोष तिवारी के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, ग्राम समाज की भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

चंदौसी (संभल)। जनपद में सरकारी एवं ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल एवं उप जिलाधिकारी आशुतोष तिवारी के निर्देशन में तहसील चंदौसी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुध नगर खंडवा में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम समाज की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर भवन निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण एवं कब्जे की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया।

कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम पूरे समय मौके पर मौजूद रही, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। इस अभियान में नायब तहसीलदार सत्येंद्र चहाल, राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार , लेखपाल सुशील कुमार, लेखपाल अनुराधा शर्मा, लेखपाल हरकिशोर, लेखपाल विनीत सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंदौसी कोतवाली पुलिस भी मौके पर तैनात रही।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्राम समाज एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें और यदि कहीं अवैध कब्जे की जानकारी हो तो प्रशासन को तत्काल सूचित करें।

जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध प्रशासन का अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप, ग्लोबल हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में हुआ सम्मान समारोह
संभल के चंदौसी में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को उप जिलाधिकारी आशुतोष तिवारी ने सीता रोड स्थित मूंछों वाले शिव मंदिर पर पहुंचकर जला अभिषेक किया साथ ही वहां की व्यवस्थाएं भी देखी। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sdmashutoshtiwari nis:value=SDMAshutoshTiwari nis:enabled=true nis:link/>
चंदौसी के अक्रूर जी कन्या इंटर कॉलेज में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन एसडीएम समेत चंदौसी पालिका अध्यक्ष भी पहुंची।
चंदौसी के न्यू सत्यम एकेडमी स्कूल में छात्राओं को सिखाया गया सेल्फ डिफेंस  
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralshorts nis:value=viralshorts nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=r20newschandausi nis:value=r20NewsChandausi nis:enabled=true nis:link/>
Sambhal के इस गांव में प्रेम प्रसंग के चलते पिता ने कर दिया बड़ा कांड 😳
BIG BREAKING SAMBHAL 

संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल और दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। जानकारी के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने के बाद हुआ हादसा आनन फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उनको हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है राहत बचाव का काम किया जा रहा है बहजोई कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे का मामला।
Sambhal प्राचीन शिव मंदिर पर निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकार चंदौसी
संभल में गो तस्कर सूरज पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अन्य लोगों की तलाश के लिए जंगल में कांबिंग जारी

संभल मे पुलिस और बदमाश मे देर रात हुई मुठभेड,गौतस्कर को पुलिस ने मुठभेड मे किया गिरफ्तार, 25 जुलाई को एक गोवंश तस्करी के आरोप मे बदमाश के पैर मे लगी गोली,बदायूं जनपद का निवासी है सूरज नामक बदमाश, बहजोई थाना क्षेत्र के पवांसा- आटा लिंक रोड का मामला।
संभल मे अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से किया खुलासा,तीन अभियुक्तों को आठ चोरी की बाइक समेत किया गिरफ्तार,चोरो की संपत्ति जब्त करने के लिए एसपी ने दिये निर्देश, हयातनगर थाना क्षेत्र का मामला ।
Chandausi के न्यू सत्यम अकादमी स्कूल में धूम धाम से मनाई गई गुरुपूर्णिमा
Chandausi में खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे आए समाजसेवी अंशुल टनाटन। खिलाड़ियों ने कहा शुक्रिया ❤️
Chandausi में खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे आए समाजसेवी अंशुल टनाटन। खिलाड़ियों ने कहा शुक्रिया ❤️
Sambhal के इस गांव में प्रेम प्रसंग के चलते पिता ने कर दिया बड़ा कांड 😳
संभल मे अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से किया खुलासा,तीन अभियुक्तों को आठ चोरी की बाइक समेत किया गिरफ्तार,चोरो की संपत्ति जब्त करने के लिए एसपी ने दिये निर्देश, हयातनगर थाना क्षेत्र का मामला ।
चंदौसी की सीता आश्रम रोड का निर्माण कार्य शुरू अखिलेश कुमार खिलाड़ी ने फीता काटकर किया उद्घाटन सालों तक रखेगी मजबूत अखिलेश कुमार का दावा।
BIG BREAKING SAMBHAL 

संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल और दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। जानकारी के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने के बाद हुआ हादसा आनन फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उनको हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है राहत बचाव का काम किया जा रहा है बहजोई कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे का मामला।
संभल में सीएम के बयान तुर्कों की नहीं चलेगी तुरकाई के बाद रुझान आने शुरू हो गए है।

एचौड़ाकबो थाना इलाके मालनी गांव निवासी मोहम्मद वसीम नाम के व्यक्ति ने एसपी संभल कृष्ण कुमार विश्नोई को एक प्रर्थना पत्र दिया है जिसमें मुस्लिम तुर्क बिरादरी के लोगों पर मस्जिद में नमाज़ न पढ़ने का आरोप लगाया है। वसीम ने आरोप लगाया है की बहुत लंबे समय से उसके व अन्य कुछ परिवारों को नमाज़ नहीं पढ़ने दी जा रही है इस मामले को एसपी ने गंभीर बताते हुए FIR दर्ज करने के आदेश जारी किए है। कुछ दिन पूर्व ही संभल आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से भी कहा था अब तुर्को की तुर्ककाई नहीं चलेगी जिसमें रुझान अब दिखने लगे है। <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=r20news nis:value=r20news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelsinstagram nis:value=reelsinstagram nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnews nis:value=ViralNews nis:enabled=true nis:link/>
बिग ब्रेकिंग 
सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपना आमरण अनशन समाप्त किया.

<nis:link nis:type=tag nis:id=sonamwanghchuk nis:value=sonamwanghchuk nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=protest nis:value=protest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=delhipolice nis:value=DelhiPolice nis:enabled=true nis:link/>
संभल हिंसा के तीसरे मुख्य आरोपी मौहम्मद वारिस पर NSA की कार्रवाई, 

इसके साथी मुल्ला अफरोज व गुलाम पर पहले हो चुकी है NSA की कार्रवाई, 

संभल हिंसा मे उपरोक्त तीनो है दो लोगों के हत्यारोपी, 

अब तक पुलिस हिंसा मामले मे 138 आरोपियों को भेज चुकी है जेल,

उपरोक्त तीनो आरोपी सारिक साठा के लिए करते है काम,

सारिक साठा हिंसा का है मुख्य आरोपी ,दुबई मे रहकर रची थी हिंसा की साजिश, 

पुलिस लगातार आरोपियों पर कस रही है सिकंजा,

SIT रिपोर्ट में सपा सांसद व शाही जामा मस्जिद सदर का नाम भी शामिल 

शाही जामा मस्जिद बनाम श्रीहरिहर मंदिर के सर्वे के दौरान भडकी थी हिंसा.

24 नवंबर 2024 से जुडा है पूरा मामला।
Sambhal आज CM Yogi Aditynath ने चंदौसी उत्तर भारत की भगवान राम की सबसे ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया।