जनपद चम्पावत में अवैध खनन के संबंध में प्रसारित वीडियो पर जिला खान अधिकारी राहुल रावत ने विभागीय स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि शासन ने वीडियो में उल्लिखित स्थल पर तीन-तीन हेक्टेयर क्षेत्रफल के दो खनन पट्टे स्वीकृत किए हैं। रावत ने बताया कि उपखनिज की निकासी शुरू करने से पहले खनन विभाग ने राजस्व और वन विभाग के साथ मिलकर दोनों पट्टों का स्थलीय सीमांकन किया। इस प्रक्रिया में स्वीकृत पट्टों की सीमाएं मौके पर निर्धारित की गईं। सीमांकन पूरा होने के बाद ही स्वीकृत पट्टों से उपखनिज की निकासी शुरू की गई।