दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेपी मॉल के पास शनिवार को एक टोटो और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार दो छात्र, तेलबुला निवासी रंजीत बास्की (18 वर्ष) और सरायदहा निवासी फिउडिश मरांडी (18 वर्ष) शामिल हैं, जिसमें से फिउडीस मिशन स्कूल से इंटर की परीक्षा देकर रंजीत के साथ घर लौट रहे थे।