चकरनगर: अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ अधिवक्ताओं ने तहसील भवन के सभी न्यायालयों में ताला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
अधिवक्ता अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन के विरोध में मंगलवार को 12 बजे चकरनगर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने सभी न्यायालयों के गेट में ताला बंद विरोध प्रदर्शन करते हुए हड़ताल की। चकरनगर में वकीलों ने मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा अधिवक्ता अधिनियम 1961 में प्रस्तावित संशोधन का विरोध किया। इस दौरान तहसील के सभी अधिवक्ता कलम बंद हड़ताल करते हुए नारेबाजी की।