थरथरी: पैक्स नामांकन: अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए 2 और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 22 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया
थरथरी प्रखंड में हो रहे पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार की सुबह 11 बजे से तीन बजे तक हुई नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए दो तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए 22 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन दाखिलकिया। बीडीओ गौरी कुमारी ने बतायी कि अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए नारायणपुर पंचायत से रविन्द्र कुमार व जैतपुर पंचायत से अवधेश कुमार ने पर्चा दाखिल किया।