थरथरी: ओली बिगहा में नेवारी की पुंज में आग लगने से करीब पांच बीघा नेवारी जलकर राख
चंडी थाना क्षेत्र के ओली बिगहा गांव में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे नेवारी की पुंज में आग लगने से करीब पांच बीघे का नेवारी जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल के वाहन ने आग पर काबू पाया। कचहरिया पंचायत के मुखिया शैलेन्द्र यादव ने बताया कि शिवनारायण यादव के खलिहान में नेवारी के पुंज से आग लग गयी। आग कैसे लगी पता नही चल पाया।