दतिया: बेरछ गाँव में भागवत कथा में पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया ने कथा वाचक का किया सम्मान, ग्रामीणों संग सुनी कथा
Datia, Datia | May 4, 2026 दतिया के ग्राम बेरछ में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम पिरौनिया शामिल हुए। उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर भागवताचार्य सुश्री उषाकिशोरीजी दीदी का सम्मान किया और ग्रामवासियों के साथ कथा श्रवण किया। इस दौरान पिरौनिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि रामायण और गीता हमें सनातन संस्कृति से जोड़ती है।