सिद्धमुख: धानोठी बड़ी के 12वीं के छात्र को स्कूल से लौटते समय पिकअप ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत, केस दर्ज
Sidhmukh, Churu | Aug 23, 2026 गांव धानोठी बड़ी के कक्षा 12वी के छात्र आर्यन की सड़क हादसे में मौत के आरोप के मामले में राजगढ़ थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में जोबा सिंह पुत्र अनिराम मेघवाल निवासी धानोठी बड़ी, तहसील सिद्धमुख ने बताया कि उसका भतीजा आर्यन पुत्र सुरेन्द्र पाल जो कक्षा 12वीं में बी.आर.जे.डी. स्कूल न्यांगल बड़ी में पढ़ता था।