अकलतरा: अकलतरा में कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले प्रधान आरक्षक को एसपी विजय पाण्डेय ने किया निलंबित
दरअसल, प्रधान आरक्षक अजय सिंह कंवर द्वारा रोजनामचा लेखन का कार्य समय पर नहीं किया जा रहा था. इसके अलावा ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करना पाया गया था. इस प्रकार से प्रधान आरक्षक द्वारा कर्तव्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने का मामला सामने आया. इस पर एसपी विजय पाण्डेय ने प्रधान आरक्षक अजय सिंह कंवर को प्रभाव से निलंबित कर दिया है।