पीलीबंगा: गोलूवाला पुलिस की कार्रवाई में जुआ खेलते 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.08 लाख रुपए बरामद, तीन फरार
गोलूवाला पुलिस ने जुआ खेल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 8 हजार रुपए की जुआ राशि बरामद की है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आज सोमवार को बताया कि गुरदेव सिंह उप निरीक्षक, पुलिस थाना गोलवाला ने छह आरोपियों को जुआ रकम सहित गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज