टीकमगढ़: मोहनगढ़ तिगैला में महिला के साथ बेटे ने की मारपीट, घटना के समय शराब और गांजे के नशे में था आरोपी
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनगढ़ तिगैला पर एक महिला के साथ मारपीट की गई है। साजन नट नाम की महिला ने बताया कि वह अपने घर में थी इसी दौरान उसका बेटा आया जो शराब और गांजे के नशे में था, बेटे के द्वारा गाली गलौज की गई और फिर मारपीट कर दी गई जिससे महिला घायल हो गई। देहात थाना पुलिस में पीड़ित महिला की एमएलसी कराई है।