टीकमगढ़: लड़वारी गांव में व्यक्ति को लगा करंट, जिला अस्पताल में हुई मौत
जिले के लड़वारी गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति को करंट लग गया। गोवर्धन नाम का व्यक्ति अपने घर की छत पर काम कर रहा था इसी दौरान उसकी करंट लग गया और करंट के झटके से वह छत से नीचे गिर गया। व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से टीकमगढ़ जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे डॉक्टर ने देखकर मृत घोषित कर दिया।