लखीसराय: बभनगामा गांव में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता की जांच
शनिवार की पूर्वाह्न 11:30 बजे से लखीसराय अंचल अंतर्गत बभनगामा गांव में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित बभनगामा-दीघा पथ निर्माण कार्य में अनियमितता की जांच हुई. यह जांच कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार के नेतृत्व में आधा दर्जन विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया. ग्रामीण रजनीश कुमार द्वारा निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत की गई थी.