नगीना: नगीना सीएचसी में इंजेक्शन लगाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में महिला चिकित्सक को निलंबित किया गया
Nagina, Bijnor | Apr 25, 2026 शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक मीनाक्षी रस्तोगी द्वारा इंजेक्शन लगाने के नाम पर 200 रुपए लेने का आरोप लगाया गया था जिसको लेकर सीएमओ ने उन्हें निलंबित कर दिया और उक्त प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्य की टीम को गठित किया गया है।