हरदोई: सुरसा के प्रगतिशील किसान मोहन मिश्र ने 150 बीघा में गेहूं की बंपर पैदावार कर रचा इतिहास
Hardoi, Hardoi | Apr 12, 2026 हरदोई के सुरसा क्षेत्र के प्रतिष्ठित परिवार और आधुनिक खेती के पर्याय माने जाने वाले स्वर्गीय श्याम जी मिश्र की विरासत को उनके पुत्र मोहन मिश्र नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। मोहन मिश्र ने इस वर्ष श्री राम सुपर 303 गेहूं की किस्म को 150 बीघा खेत में बोकर प्रति बीघा साढ़े 5 कुंटल की रिकॉर्ड पैदावार हासिल की है।