गोरखपुर: गोरखपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी जमशेद आलम को गिरफ्तार किया गया
गोरखपुर में महिला संबंधी अपराधों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तिवारीपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में अभियुक्त जमशेद आलम को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक,अभियुक्त के खिलाफ BNS की धारा 65(1) और 4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।