Churu वंदे भारत से चूरू पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. राम शंकर कठेरिया, कबीर जयंती समारोह में होंगे शामिल
चूरू में संत कबीर शिक्षा समिति की ओर से शनिवार को चूरू रेलवे स्टेशन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. राम शंकर कठेरिया का स्वागत किया गया। वे दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस से चूरू पहुंचे। उनके साथ नेपाल के समाजसेवी गणेश मंडल और दिल्ली के लक्ष्मण इंदौरा का भी फूल-मालाएं पहनाकर व साफा बांधकर अभिनंदन किया गया।
समिति के संरक्षक सीताराम लुगरिया के नेतृत्व में धानक समाज और समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. कठेरिया ने चूरूवासियों के स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।
सीताराम लुगरिया ने बताया कि रविवार को गोयनका टाउन हॉल में कबीर जयंती महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। समारोह में डॉ. राम शंकर कठेरिया, गणेश मंडल और लक्ष्मण इंदौरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
स्वागत कार्यक्रम में महेंद्र बावलिया, पूर्ण होटला, डॉ. मुकेश खंडेलवाल, मुकेश बावलिया, सलीम गौरी, प्रभूराम बागड़ी, विकास खन्ना, रणजीत लुगरिया, रविंद्र इंदौरा, बलवीर नीनानिया, मुकेश धानका सहित समिति के अनेक पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Churu, Churu | Jun 27, 2026