सुनेल: सांगरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 27 छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया
सुनेल क्षेत्र के सांगरिया में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एचपीवी टीकाकरण किया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान के निर्देशानुसार एलएचवी मरियम्मा के नेतृत्व में सीएचसी सांगरिया की टीम द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 27 छात्राओं के एचपीवी टीकाकरण किया गया।