#bhunter कुल्लू जिला के भुंतर स्थित हाथीथान गोल चौक पर शुक्रवार सुबह एचआरटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस जम्मू से मनाली आ रही थी और उसे रूटीन चेक के लिए वर्कशॉप ले जाया जा रहा था। बस में सवार यात्रियों को पहले ही दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया गया था, जिसके चलते हादसे के समय बस में केवल चालक और परिचालक ही मौजूद थे। हाथीथान चौक पर सामने अचानक एक वाहन आने पर उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बस को डिवाइडर से टकरा दिया। हादसे में बस को नुकसान पहुंचा है, जबकि चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित हैं।
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Jun 5, 2026