जांजगीर में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाना एक संचालक को महंगा पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे सिस्टम और मेटाडोर वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेटाडोर में साउंड सिस्टम लगाकर तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और डीजे संचालक को पकड़।