निम्बाहेड़ा: अंतरराज्यीय अफीम डोडा चूरा तस्कर को निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने किया गिरफ़्तार
दो माह पूर्व सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान डोडाचूरा की जब्ती के मामले में मौके से फरार हुए आरोपी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चित्तौड़गढ़ सहित हरियाणा के कई जिलों में आधा दर्जन से अधिक तस्करी के मामलों में लिप्त पाया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने प्रेस नोट जारी करके जानकारी दी है।