निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया है। शादी करने का धोखा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एक महिला ने न्यायालय निम्बाहेडा में इस्तगासा पेश कर आरोपी मौहल्ला निम्बाहेड़ा निवासी साहिल मेव के खिलाफ रिपोर्ट दी थी।