निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने लोकसभा अध्यक्ष से दिल्ली में की मुलाकात, दी बधाई
निंबाहेड़ा के विधायक व पूर्व यूडीएच मंत्री श्री चंद कृपलानी ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की है। विधायक श्री चंद कृपलानी ने कोटा के सांसद व लोकसभा के अध्यक्ष को 18वीं लोकसभा में लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुलाकात के दौरान उन्हें पुष्प कुछ भेंट कर बधाई दी है।